मोहम्मद हारुन उत्प्रेरक टाइम्स धनपुरी।
धनपुरी, बुढ़ार . अमलाई क्षेचत्र के टेंट व्यवसायियों की एक आवश्यक वार्षिक बैठक स्थानीय सृजाश्री परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष के लिए संघ को अधिक मजबूत बनाना, आपसी तालमेल को बेहतर करना और नए पदाधिकारियों का चयन करना था। बैठक में सभी व्यवसायियों की सहमति से सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसके तहत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
बैठक में तय की गई नई सूची के अनुसार
संरक्षक मंडल कल्याण जैन, मनोज जैन, (धनपुरी) और लल्लू दुर्गा टेंट को बनाया गया है अध्यक्ष मार्बल टेंट रज्जू को संगठन की कमान सौंपते हुए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष संगठन के सुचारू संचालन के लिए सलीम मेडियारास और आशा टेंट को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्षवित्तीय व्यवस्था की कमान संभालते हुए डब्बू पारस और अमित को कोषाध्यक्ष तथा कामता सोनी को उप कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव प्रशासनिक कार्यों और बैठकों के रिकॉर्ड के लिए देवी सिंह और शमीम को सचिव तथा सईद, कुल्लक, रोहित और बल्लू को सह सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है
बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय और रूपरेखा
कार्यकारिणी गठन के अलावा बैठक में कई अन्य अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए गए। बैठक के दौरान मंच संचालन की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक अमित एवं डब्बू को सौंपी गई। संघ की गतिविधियों को गति देने और आर्थिक सुदृढ़ता के लिए सभी सदस्यों हेतु सदस्यता शुल्क 500/- रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, सभी पंजीकृत सदस्यों को आधिकारिक रूप से सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक का एक अन्य महत्वपूर्ण हिस्सा यह रहा कि आपसी सहमति से यह नियम बनाया गया कि जिस भी टेंट वाले का कार्य या निपटारा होगा, वह उसका 10 प्रतिशत हिस्सा संघ के विकास और सहयोग के लिए देगा। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और टेंट व्यवसायियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संघ के हित में पूरी ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया।


0 Comments