मोहम्मद हारुन उत्प्रेरक टाइम्स धनपुरी।
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत जैतपुर विधानसभा अंतर्गत प्रधानमंत्री एक्सीलेंस नेहरू महाविद्यालय धनपुरी में भव्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा महाविद्यालय परिसर युवा जोश, देशभक्ति और लोकतंत्र की गूंज से गूंज उठा। कार्यक्रम में जैतपुर के लोकप्रिय विधायक जयसिंह मरावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण, युवा सोच, मजबूत लोकतंत्र और विकसित भारत के विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं खैरहा मंडल प्रभारी दौलत मनवानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब युवा मतदान के साथ-साथ विचारों से भी जुड़ेगा। युवा सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सजग प्रहरी है उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझें अराजकता से देश कभी आगे नहीं बढ़ता, देश आगे बढ़ता है अनुशासन, संवाद और सकारात्मक सोच से भाजपा के जिला मंत्री कृष्ण गुप्ता ने कहा, आज का युवा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय है, इसलिए उसकी जिम्मेदारी भी सबसे ज्यादा है। अफवाहों से बचें, सच को परखें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। रविकांत चौरासिया, भाजपा बकहो मंडल प्रभारी ने कहा, मैं भी इसी कॉलेज का छात्र रहा हूं। इसी परिसर में बैठकर मैंने सपने देखे थे। आज इसी मंच से आपको देखकर मुझे अपने छात्र जीवन की याद आ गई। उन्होंने आगे कहा -आज के युवा कल के भविष्य हैं। आने वाला कल देश के भविष्य के आप रचयिता हैं। युवा ही कल का भविष्य हैं और यह भविष्य आपके हाथों में है आप चाहें तो अपने हुनर से देश का नाम रोशन कर सकते हैं। बस जरूरत है मेहनत, अनुशासन और सही दिशा की रविकांत चौरासिया की इस बात पर पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। कई छात्रों ने कहा कि जब एक पूर्व छात्र आज मंच पर खड़े होकर प्रेरणा दे रहा है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ा उदाहरण है कि मेहनत से सब कुछ संभव है। धनपुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने युवाओं से कहा कि वे मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्ञान और सकारात्मकता के लिए करें, ना कि अपना समय बर्बाद करने के लिए। लोकतंत्र को मजबूत करना है तो पहले खुद को मजबूत करना होगा आज के युवा कल के सुनहरे भविष्य के रचयिता हैं युवा ही विकसित भारत की असली(नींव) ताकत हैं विधायक जयसिंह मरावी ने अपने संबोधन में कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। युवा अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को समझकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगा, तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, आज का युवा सिर्फ नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहता है। स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया - ये सब युवाओं के लिए ही हैं। आपको सिर्फ अराजकता और नकारात्मकता से दूर रहना है और शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का आधार बनाना है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। चाहे चंद्रयान हो, चाहे जी-20 हो, चाहे दुनिया में भारत का बढ़ता सम्मान हो - हर जगह युवा शक्ति की ही झलक दिख रही है।
छात्रों ने पूछे सवाल, विधायक ने दिए प्रेरक जवाब
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक अपनी बात रखी और विधायक से विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब किए। युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, खेल, डिजिटल इंडिया, महाविद्यालय में सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय विकास को लेकर अपनी सोच साझा की। एक छात्रा ने पूछा - हम गांव से आते हैं, हमारे लिए बड़े सपने कैसे पूरे होंगे इस पर विधायक ने कहा सपने गांव से ही बड़े होते हैं मेहनत और अनुशासन हो तो धनपुरी का युवा भी दिल्ली तक पहुंच सकता है
मंच पर रही भाजपा की पूरी टीम
इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं खैरहा मंडल प्रभारी दौलत मनवानी, जिला भाजपा मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता . रविकांत चौरासिया,भाजपा मंडल बकहो प्रभारी .धनपुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा. नितिन सिंह राणा युवा मोर्चा जिला महामंत्री रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य ने किया स्वागत प्राध्यापक ने किया आभार
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गंगा मिश्रा ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। इससे छात्रों को नेतृत्व, अभिव्यक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का बोध होता है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्राध्यापक राधे श्याम नपित ने किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संयोजन भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नितिन सिंह राणा ने किया। नितिन सिंह राणा ने कहा कि युवा संवाद अभियान आगे भी विधानसभा के हर महाविद्यालय और स्कूल में चलाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, प्राध्यापकगण, भाजपा कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मजबूत लोकतंत्र और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।



0 Comments