धनतेरस-दीपावली पर मनोज टीवीएस का धमाकेदार फेस्टिवल ऑफर, वाहन खरीदने पर 2100 रुपये की नगद छूट के साथ आकर्षक उपहार

स्क्रैच कार्ड से स्कूटर, फ्रिज, मोबाइल और एलईडी टीवी सहित कई पुरस्कार जीतने का मौका, आसान फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध

जमीलुर्रहमान उत्प्रेरक टाइम्स शहडोल। 

रोशनी, उमंग और खुशियों के पर्व दीपावली पर घर में नया दोपहिया वाहन लाने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए मनोज टीवीएस शोरूम ने खास सौगात पेश की है। बुढ़ार रोड स्थित टीवीएस मोटर कंपनी के संभागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर विशेष फेस्टिवल ऑफर शुरू किया गया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को मनपसंद टीवीएस दोपहिया वाहन की खरीद पर 2100 रुपये की नगद छूट, निश्चित उपहार और स्क्रैच कार्ड के जरिए आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिल रहा है। मनोज टीवीएस के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने बताया कि दीपोत्सव को ग्राहकों के लिए और भी खास बनाने के उद्देश्य से यह विशेष योजना लाई गई है। शोरूम से कोई भी टीवीएस दोपहिया वाहन खरीदने पर 2100 रुपये की नगद छूट के साथ एक निश्चित उपहार दिया जा रहा है। वहीं वाहन की डिलीवरी के समय ग्राहकों को स्क्रैच कार्ड भी मिलेगा, जिसके माध्यम से वे कई आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं। इस पुरस्कार योजना में स्कूटर, फ्रिज, मोबाइल फोन, घड़ी, मिक्सर ग्राइंडर, वाटर प्यूरीफायर, एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, माइक्रोवेव ओवन सहित अनेक उपयोगी घरेलू वस्तुएं शामिल हैं। यानी इस दीपावली वाहन खरीदने की खुशी के साथ उपहार और पुरस्कार जीतने का उत्साह भी ग्राहकों को मिलेगा।

हर पसंद के मॉडल और रंग उपलब्ध

शोरूम प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए टीवीएस के सभी मॉडल विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं। वाहन खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए कम मार्जिन मनी और कम दस्तावेजों में त्वरित फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे आसानी से अपनी पसंद का वाहन घर ले जा सकें।

खरीदारी के बाद भी बेहतर सर्विस का भरोसा

मनोज टीवीएस में ग्राहकों को वाहन खरीदने के साथ-साथ बिक्री के बाद बेहतर सेवा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। शोरूम परिसर में संचालित अत्याधुनिक सर्विस सेंटर में कुशल मैकेनिकों द्वारा उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप वाहनों की सर्विस और देखरेख की सुविधा उपलब्ध है। धनतेरस और दीपावली के उल्लास को खास बनाने के लिए मनोज टीवीएस शोरूम को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक झालरों से सजाया गया है। इसकी उत्सवी सजावट राहगीरों और ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। शोरूम प्रबंधन ने अपने संस्थान के स्थापना दिवस के साथ दीपावली के इस शुभ अवसर पर ग्राहकों से विशेष फेस्टिवल ऑफर का लाभ उठाने और नगद छूट व आकर्षक उपहारों के साथ अपनी पसंद का टीवीएस दोपहिया वाहन घर ले जाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments