हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गांधी जयंती, बालिकाओं ने दी मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति

 


मोहम्मद हारून उत्प्रेरक टाईम्स धनपुरी।

बुढ़ार के चन्नौडी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम चन्नौडी में गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ मुद्रिका सिंह पटेल की गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पणकर पुष्पांजलि अर्पित की गई और श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।



गांधीजी के विचारों और उनके द्वारा बताये गए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। जिला पंचायत सीईओ द्वारा उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार वितरण किये। यह कार्यक्रम ग्रामीणों की सहभागिता से गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच सत्येंद्र सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, सचिव सुरेश मिश्रा, रूही बेगम, लालजी नामदेव, पप्पू यादव, रोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments