बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के कार्यकारी स्थापना विभाग ने कार्यालय आदेश क्रमांक 627 एवं 628, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 जारी करते हुए कुल 32 खनन अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश जीएम (पी-एडमिन/अधिकारी स्थापना) शुभंकर परिडा के हस्ताक्षर से सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी हुआ है।
31 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
पहले आदेश क्रमांक 627 के तहत 31 अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों एवं विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें जीएम (खनन) ई-8 से लेकर असिस्टेंट मैनेजर ई-3 स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। ई-8 स्तर पर वाई. सीनैया को कंचन ओसीपी, जोहिला एरिया के एसएएम पद से जोहिला एरिया मुख्यालय में सर्वे ऑफिसर (माइनिंग) बनाया गया है। उन्हें SO (P&P) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। रंजीत रंजन सिन्हा को राजगामार के एसएएम पद से कोरबा एरिया का एरिया सेफ्टी ऑफिसर बनाया गया है। संजय कुमार सिंह को बांगवार एवं दमिनी ओसीपी, सोहागपुर से राजगामार यूजी माइंस, कोरबा एरिया का एसएएम, जबकि राज कुमार को एएचक्यू भटगांव से मदन नगर ओसीपी, भटगांव एरिया का एसएएम बनाया गया है। इसी क्रम में अल्बर्ट पॉल को पाली ओसीपी से उमरिया/पिपरिया, जोहिला एरिया का एसएएम, एस. आर. खुंटे को सिंघाली ओसीपी के मैनेजर पद से पदोन्नति देकर बैकुंठपुर एरिया का जीएम (ऑपरेशन) बनाया गया है। राजेश खम्परिया को दमिनी यूजी, सोहागपुर से बांगवार एवं दमिनी ओसीपी का एसएएम, मुनागला रामकृष्णा को अमदंड ओसीपी से एसईसीएल मुख्यालय के लैंड एंड रेवेन्यू विभाग तथा भूपेंद्र कुमार पांडेय को चुरचा आरओ से कटकोना ओसीपी, बैकुंठपुर एरिया का एसएएम बनाया गया है। वहीं प्रीति पिल्लई को मुख्यालय के क्वालिटी कंट्रोल विभाग से न्यू इनिशिएटिव विभाग में पदस्थ किया गया है।
ई-7 और ई-6 स्तर पर भी बदलाव
चीफ मैनेजर (ई-7) स्तर पर सुनील हर्ष को भटगांव एरिया का SO (P&P), रविंद्र विष्णुपंत गोतमारे को पाली ओसीपी, जोहिला एरिया का एसएएम, नवल किशोर रॉय को गेवरा एरिया का एरिया सेफ्टी ऑफिसर तथा आशुतोष पांडेय को राजनगर ओसी, हसदेव एरिया का माइन मैनेजर बनाया गया है। इसी स्तर पर सुगीत जी. शर्मा को दीपका एरिया और सियारामशरण गुप्ता को ई एंड टी विभाग मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
सीनियर मैनेजर (ई-6) स्तर पर बिनोद कुमार सिन्हा, कृष्णा कुमार, एम. एन. मोदी, आर. के. श्रीवास्तव और राजेश कुमार दुबे को क्रमशः अमदंड ओसीपी, दमिनी यूजी, ढेलवाड़ी ओसीपी, चुरचा आरओ तथा एनसीपीएच न्यू, चिरमिरी एरिया में मैनेजर/माइन मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। भूषण राउत को जोहिला एरिया से गेवरा एरिया भेजा गया है। ई-5 से ई-3 स्तर पर संतोष समदर्शी, किंतलीश कुमार, आकाश कुमार, पार्थ वर्मा, स्वप्निल त्रिपाठी, सुसंता कुमार बेहरा, अखिलेश सिंह और गंगाराम कुशवाहा की भी नई पदस्थापना की गई है।
WCL से आए उमेश चंद्र सिंह को कंचन ओसीपी की जिम्मेदारी
दूसरे आदेश क्रमांक 628 के तहत वेकोलि (WCL) से एसईसीएल आए महाप्रबंधक (खनन) उमेश चंद्र सिंह को कंचन ओसीपी, जोहिला एरिया का सब एरिया मैनेजर बनाया गया है।सीआईएल के 21 अगस्त 2026 के आदेश के तहत उनका स्थानांतरण WCL से SECL किया गया था। वे 29 अगस्त को WCL नागपुर से कार्यमुक्त हुए और 2 सितंबर 2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में ज्वाइनिंग दी। अब उन्हें कंचन ओसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उमेश चंद्र सिंह को जोहिला एरिया के महाप्रबंधक को रिपोर्ट करने तथा 15 दिनों के भीतर SPARROW पर वित्तीय वर्ष 2026-27 का PAR भरने के निर्देश दिए गए हैं। एसईसीएल में हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के बाद विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। माना जा रहा है कि इन पदस्थापनों से उत्पादन, संचालन और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को नई गति देने में मदद मिलेगी।


0 Comments