राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर विवाद, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

 

पीएम मोदी की मिमिक्री से भडक़ी बीजेपी, जोकरों की पार्टी बताया

इंदौर। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने के अंदाज, हाव-भाव और विदेशी नेताओं से बातचीत की शैली की नकल की। कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कॉमेडियन ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों और विदेशी नेताओं से बातचीत के अंदाज को हास्य प्रस्तुति के रूप में पेश किया। प्रस्तुति के दौरान राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे और दोनों के बीच संवाद हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मंगवाने की घटना का भी संदर्भ लिया गया, जिसको लेकर विवाद और बढ़ गया।

 वहीं शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। छात्र संवाद का इस्तेमाल पीएम मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी दिखाता है। 

बता दें कार्यक्रम के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि के पीएम मोदी के हाव-भाव, उनके विदेशी भाषणों और हाल ही में एक रैली के दौरान एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई बातचीत की नकल उतारे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। इंदौर में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने पीएम मोदी की आवाज और बोलने के अंदाज की मिमिक्री की।

कॉमेडियन ने विदेशी नेताओं से प्रधानमंत्री की मुलाकात का जिक्र करते हुए बार-बार माई फ्रेंड, हाउ आर यू?’ कहा! इस पर मंच पर मौजूद राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया- आई एम फाइन, हाउ आर यू, मोदी जी? एक्ट के दौरान हाल ही में पीएम मोदी के एक जनसभा में एक बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मंगवाने की घटना, पीएम के सिक्का-ट्रिक का जिक्र करते हुए व्यंग्य कसा गया। 

मिमिक्री के दौरान एआई समिट के गलगोटिया विवाद और भारत की विदेश नीति पर भी कटाक्ष किया गया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने बीजेपी और आरएसएस पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला और भ्रष्ट करने का आरोप लगाया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के साथ खड़े हैं, इसलिए सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और जवाबदेही मांग रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments