एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के रामपुर बटुरा ओसीएम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

मोहम्मद हारून धनपुरी। एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बटुरा ओसीएम में उपक्षेत्रीय प्रबंधक संदीप शर्मा और खान प्रबंधक पी. अर्जुन जोडे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रामपुर बटुरा ओसीएम के सब स्टेशन में लगाया गया, जिसमें एसईसीएल के कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों एवं जय अंबे कंपनी के कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित करना और बीमारियों की समय रहते पहचान कर बचाव के प्रति जागरूक बनाना था। उपक्षेत्रीय प्रबंधक संदीप शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ कर्मचारी ही सुरक्षित तरीके से कार्य कर उत्पादन में बेहतर योगदान दे सकता है। प्रबंधन का निरंतर प्रयास है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से कर्मचारियों, उनके परिवारों और आसपास के ग्रामीणों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। बदलती जीवनशैली में नियमित जांच बहुत जरूरी है। खान प्रबंधक पी. अर्जुन जोडे ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बीमारियों से बचाव का पहला कदम है। छोटी लापरवाही भी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। नियमित जांच से बीमारियों का समय पर पता चल जाता है, जिससे इलाज आसान हो जाता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे शिविर का लाभ लें और अपने परिवार को भी जागरूक करें। खान क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए धूल जनित बीमारियों से बचाव हेतु ऐसी जांच और भी आवश्यक है। कार्यक्रम का शुभारंभ इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर सुरेश सोनी ने स्वयं अपना रक्तचाप, शुगर तथा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य जांच कराकर किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम से कर्मचारियों में सकारात्मक संदेश गया और बड़ी संख्या में कर्मचारी जांच के लिए आगे आए। प्रबंधन द्वारा समय-समय पर खाडा, रामपुर, कोदैली और अतरिया सहित विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार और सामान्य शारीरिक जांच की गई। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, दिनचर्या और तनाव मुक्त जीवन के बारे में जानकारी दी। मौसमी बीमारियों से बचाव और खान में कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के सफल संचालन में चिकित्सा दल की अहम भूमिका रही। टीम में डॉक्टर अमित सोनी सीनियर मेडिकल ऑफिसर, अमरेश कुमार द्विवेदी उर्फ जानी सीनियर चीफ रेडियोग्राफर, मनमोहन सिंह सीनियर फार्मासिस्ट, हिमांशु शेखर सीनियर मेल नर्स और रोशन वर्मन ड्राइवर शामिल रहे। इस शिविर को सफल बनाने में खान सुरक्षा अधिकारी राजेश दुबे, सीनियर मैनेजर अनिल सिंह, पी. के. राउत, हरि सिंह पनवार, पवन मीणा, जय कुमार, आर. के. चतुर्वेदी, लिलेश डेहरिया, पी. के. जैन, दिलीप त्रिपाठी, स्वप्निल त्रिपाठी, नीरज पांडेय, सूर्य प्रकाश उरमालिया, संजय पटेल, वैभव वरडे, राकेश कुमार गुप्ता, आफताब आलम, अखिलेश्वर मिश्रा, धर्मेश गुप्ता, कमलेश कुमार साकेत, सुखलाल पटेल, अशरफ अली, शुभम मिश्रा, दीपांक गौतम, मनोज गर्ग, दीवाकर नाथ चौबे, के. डी. पाण्डेय, बैजनाथ प्रजापति, के. पी. गुप्ता, रंजीत सिंह, जय कचेर, आदित्य कुमार सोनी, राजीव सिन्हा, उमेश कुमार दाहिया, उमाकांत तिवारी, शशिकांत मिश्रा, गोविन्द पाल, अतुल दास, बी. के. शुक्ला, सुमन सिंह और गणेश नापित का विशेष सहयोग रहा। शिविर में आए कर्मचारियों और ग्रामीणों ने प्रबंधन की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविर जारी रखने की मांग की।




Post a Comment

0 Comments