बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल बिचारपुर की मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में शामिल हुईं सदस्य उर्मिला कटारे, विद्यालय प्रबंधन को बताया शानदार

जमीलुर्रहमान उत्प्रेरक टाइम्स शहडोल। बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल बिचारपुर में मैनेजमेंट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कमेटी की सक्रिय सदस्य उर्मिला कटारे ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद उर्मिला कटारे ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने बताया कि बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल बिचारपुर की मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य होने के नाते उन्होंने बैठक में सहभागिता की और विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि विद्यालय सीबीएसई बोर्ड के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहा है। विद्यालय का प्रबंधन भी अत्यंत सुव्यवस्थित और प्रशंसनीय है। उर्मिला कटारे ने कहा कि विद्यालय में शानदार प्रबंधन के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां शिक्षकों की टीम अनुभवी और समर्पित है, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने बैठक के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उनका कहना था कि नए नवाचारों और बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों को अपनाकर विद्यालय को और अधिक उत्कृष्ट बनाया जा सकता है। उर्मिला कटारे ने कहा कि बिचारपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इतने शानदार सीबीएसई विद्यालय का संचालन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे बिचारपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और पूरे विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करेगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराता रहेगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल बिचारपुर के प्रबंधन और ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

Post a Comment

0 Comments