मोहम्मद हारून उत्प्रेरक टाइम्स शहडोल। सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में उद्योग संवाद में कमिश्नर ने युवाओ से स्वरोजगार स्थापना के लिए आगे आने का आव्हान किया । उन्होने कहा कि स्वरोजगार के लिए युवा अपनी रूचि एवं क्षमता के अनुसार व्यवसाय का चयन कर उद्यम स्थापित कर सकते है। शासन स्तर से विभिन्न योजनाओं में उन्हें लाभ एवं सब्सिडी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कहा कि युवाओ को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं अवसरो का उपयोग कर आत्म निर्भर बनना होगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र अमन दुबे व्दारा युवाओ एवं उपस्थित लोगो को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ की जानकारी देते हुए पात्रता एवं अनुदान के विषय में विस्तार से बताया गया । उन्होने बताया कि महिला उद्यमी निधि शिवहरे ने पीएमईजीपी योजना से 20 लाख की लागत से स्टील फ्रेब्रीकेशन का कार्य पाली में प्रारंभ किया है। इस योजना में उन्हें विभाग व्दारा सात लाख रूपये की सब्सिडी भी दी गई है। योजना का लाभ लेकर महिला उद्यमी जहां एक ओर आत्म निर्भर हुई है वहीं दूसरी ओर उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। वह अन्य युवाओ के लिए भी उदाहरण है।


0 Comments