मोहम्मद हारून उत्प्रेरक टाइम्स धनपुरी।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सोहागपुर क्षेत्र देश के कोयला उद्योग में श्रमिक सुरक्षा के सबसे बड़े मंच कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य जावेद अख्तर उस्मानी के सोहागपुर आगमन पर शहडोल जिले के श्रमिक जगत में उत्साह देखने को मिला। धनपुरी-अमलाई-सोहागपुर के कोयला श्रमिक संगठनों ने एकजुट होकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में श्रमिक राजनीति से परे हटकर सभी यूनियनों के नेता एक मंच पर दिखे। यह नजारा सोहागपुर एरिया के लिए एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।
दिग्गजों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जिन प्रमुख लोगों ने जाबेद अख्तर उस्मानी का स्वागत किया उनमें विनय सिंह केन्द्रीय महामंत्री कोयला मजदूर पंचायत एच एम एस, शिव नारायण मिश्रा केन्द्रीय पदाधिकारी हिन्द मजदूर सभा, हंसराज तनवर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनपुरी, किशोरी मोहन सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष कोयला मजदूर पंचायत, लवकुश तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष केएमपी ठेका श्रमिक संघ, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष अमलाई ओसीएम, जितेन्द्र सिंह आरटीआई एक्टिविस्ट, अजय सिंह प्रकृतिजन एवं युवा श्रमिक नेता के अलावा बड़ी संख्या में कोयला मजदूर, ठेका श्रमिक और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुरक्षा को लेकर जगी नई उम्मीद
बताया जा रहा है कि धनपुरी इस ई सी एल के सोहागपुर एरिया की दामिनी, बांगवार, खैरहा, राजेन्द्रा भूमिगत खदानें और शारदा, ओपनकास्ट, अमलाई ओसीयम खदानों में कार्यरत हजारों श्रमिकों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड सीधे डी जी एम एस और कोल मंत्रालय से जुड़ा होता है। ऐसे में जावेद अख्तर उस्मानी के दौरे से श्रमिकों को उम्मीद है कि खदानों में फेस सेफ्टी, डस्ट कंट्रोल, मैन राइडिंग सिस्टम, पेयजल, कैम्प और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार को लेकर ठोस पहल होगी। श्रमिक नेताओं ने जावेद अख्तर उस्मानी के समक्ष ठेका मजदूरों की सुरक्षा उपकरण पी पी ई किट, स्थायी रोजगार और दुर्घटना बीमा से जुड़े मुद्दे भी रखे। जावेद अख्तर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और उनकी आवाज को वे पूरी मजबूती से राष्ट्रीय स्तर पर रखेंगे।



0 Comments