सड़क पर ही लेट गईं प्रियंका,राहुल भी प्रदर्शन पर अड़े
नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस अफसर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर प्रियंका सड़क पर लेट गईं हैं। उन्होंनें कहा कि सांसदों को पीटा गया। इस प्रदर्शन में राहुल-प्रियंका के साथ विपक्षी सांसद भी मौजूद हैं।
राहुल ने कहा- ज्ञानेश कुमार वैध चुनाव आयुक्त नहीं है। उन्हें हटना होगा। इससे पहले जनपथ पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों ने करीब 1:30 घंटा लंच किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक और लंच किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को लंच के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश की।एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। हालांकि परिसर में जबरन घुसने पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।


0 Comments