मोहम्मद हारून धनपुरी। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश खरे संयुक्त संचालक अखिलेश मिश्रा एवं परियोजना अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर अंकित यूके के मार्गदर्शन में तथा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कल्पना शर्मा की उपस्थिति में सेक्टर धनपुरी भाग-1 के आंगनवाड़ी केंद्र दफाई नंबर-1, वार्ड नंबर-3 में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “आंगन मिलन सेवा उत्सव” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा एवं सम्मान का केंद्र बनाने के साथ जमीनी स्तर पर कार्य कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मान देना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रविन्द्र कौर छाबड़ा रहीं, जबकि भाजपा धनपुरी मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिकांत उपाध्याय ,सरिता शर्मा भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंदाकिनी .तिवारी.उषा तोमर अध्यक्ष, मातृ सहयोगिनी समिति कोमल जायसवाल मातृ सहयोगनी समिति सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष रविन्द्र कौर छाबड़ा द्वारा वृक्षारोपण कर की गई। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें रस्सी दौड़ प्रमुख आकर्षण रही। बच्चों ने उत्साहपूर्वक खेलों में भाग लिया। इस दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को श्रीफल एवं श्रृंगार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रत्ना पांडेय, अर्चना गौतम, कुसुम कोरी एवं रेखा पनिका शामिल रहीं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। साथ ही केंद्र पर उपस्थित लाभार्थी माताओं एवं बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
बच्चों को बांटी मिठाई एवं फल
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई एवं फलों का वितरण किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र को गुब्बारों एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे बच्चों को पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा देने के साथ माताओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रही हैं। अंत में सभी अतिथियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।




0 Comments