धनपुरी में सजेगा भव्य गणेश उत्सव, संभाग की सबसे ऊंची प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र

 


मोहम्मद हारून उत्प्रेरक टाइम्स धनपुरी।

दर्शन के लिए बनाई जा रही विशेष गुफा, श्रीसंकट मोचन युवा समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचने की अपील की

  श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर धनपुरी में इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक गणेश उत्सव का आयोजन किया बनाया गया है। श्रीसंकट मोचन गणेश उत्सव समिति धनपुरी के उत्साही युवाओं द्वारा श्रीसंकट मोचन मंदिर परिसर, नगर पालिका परिषद धनपुरी के पीछे, ज्वालामुखी मंदिर रोड, पुरानी बस्ती धनपुरी स्थित वार्ड क्रमांक 23/24 में गणेश जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजन को विशेष बनाने के लिए समिति द्वारा संभाग की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात शोसल मिडिया मे कही गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का अलग मार्ग तैयार किया जा रहा है, जिसे आकर्षक गुफा के स्वरूप में बनाया जा रहा है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं भव्य वातावरण में भगवान श्री गणेश के दर्शन कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।


युवाओं के उत्साहवर्धन की अपील


समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं के उत्साहवर्धन और आयोजन में सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों से आगे आने की अपील की गई है। समिति ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।


सपरिवार पहुंचने का आग्रह


श्री संकट मोचन युवा समिति धनपुरी ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे एक बार अवश्य सपरिवार श्रीसंकट मोचन मंदिर परिसर पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन करें और युवाओं का उत्साह बढ़ाएं।

  समिति ने श्रद्धालुओं से आयोजन में सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहभागिता प्रदान करने का भी अनुरोध किया है। 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई गई।

Post a Comment

0 Comments