मोहम्मद हारून उत्प्रेरक टाइम्स धनपुरी।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर बटुरा उपक्षेत्र की इकाई में 15 सितंबर को संपन्न हुए यूनियन सदस्यता सत्यापन (वेरिफिकेशन) में संयुक्त कोयला मजदूर संघ ( एटक) ने शानदार और एक तरफा जीत दर्ज की है। कुल 144 मतों में से 51 मत प्राप्त कर एटक ने सभी यूनियनों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद रामपुर बटुरा ओसीयम परिसर में जश्न का माहौल है। इस जीत के तुरंत बाद संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक युनियन की ओर से रामपुर बटुरा ओसीयम के सभी श्रमवीरों मे हर्ष का माहौल दिखा। संदेश में कहा गया है कि श्रमवीरों ने जिस विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद के साथ एटक को समर्थन दिया, वह संगठन के लिए अविश्वसनीय और अत्यंत भावुक कर देने वाला क्षण है। श्रमिकों ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए संगठन हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है। इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय एटक के जुझारू और अनुभवी नेतृत्व को दिया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष आफताब आलम और सचिव राकेश कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व, निरंतर संपर्क और मजदूर हितैषी रणनीति ने श्रमवीरों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। अध्यक्ष आफताब आलम और सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर श्रमवीर के विश्वास, एकता और अधिकारों की जीत है। उन्होंने संकल्प लिया है कि श्रमिकों ने जो जिम्मेदारी अपने विश्वास और आशीर्वाद के रूप में सौंपी है उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मजबूती के साथ निभाया जाएगा। प्रबंधन के समक्ष श्रमिकों से जुड़े जो कार्य आज तक लंबित हैं उन्हें नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए संगठन हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही मजदूरों हितों को मजबूती से रखा जाएगा। इस जीत में संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं और समर्थकों की अहम भूमिका रही। इनमें प्रमुख रूप से अशरफ अली, सुरेश सोनी, मोहम्मद हारून, रंजीत सिंह, मनोज गर्ग, अखिलेश्वर मिश्रा, के.पी. गुप्ता, गोविन्द पाल, के.डी. पाण्डेय, कमलेश तिवारी, बैजनाथ प्रजापति, दीवाकर नाथ चौबे, हैदर अली, अमरनाथ, पंकज गुप्ता, जीतू वर्मा, रन्नू पनिका, दादा भारत सिंह, उमेश दाहिया, गणेश प्रसाद नापित, कीर्तन दास, ओमप्रकाश, प्रदीप, दुर्गेश साहू, संजय प्रजापति, हीरा लाल राठौर, श्रीनिवास चौहान और केशव राठौर शामिल हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर श्रमिकों को एटक की नीतियों से जोड़ा। एटक को 51 मत, इंटक को 34 मत, हिन्द मजदूर सभा एचएमएस को 32 मत, भारतीय मजदूर संघ को 22 मत, कोयला मजदूर पंचायत केएमपी को 3 मत और नोटा को 2 मत प्राप्त हुए। कुल 144 श्रमवीरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों पालियों को मिलाकर एटक ने स्पष्ट बहुमत के साथ नंबर-1 का स्थान हासिल किया है। अंत में एटक इकाई ने सभी श्रमवीरों से अपील की है कि इसी विश्वास और एकता को बनाए रखें और अपने हक एवं सम्मान के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें यही संदेश इस चुनाव मे दिया गया।



0 Comments