धनपुरी में ग्यारहवीं शरीफ़ के मुबारक मौके पर दावते इस्लामी इंडिया का एक दिवसीय अज़ीमुश्शान सुन्नतों भरा इज्तिमा 27 सितम्बर आयोजन की तैयारी अपने उरूजो-खुरूज पर

मोहम्मद हारून धनपुरी। 

आशिकाने रसूल की अज़ीम दीनी तहरीक दावते इस्लामी इंडिया के ज़ेरे एहतिमाम ग्यारहवीं शरीफ़ के पुर-नूर और बाबरकत मौके पर एक दिवसीय अज़ीमुश्शान सुन्नतों भरे इज्तिमा का आयोजन किया जा रहा है। इस मुबारक और रूह परवर इज्तिमा को लेकर धनपुरी, बुढार, अमलाई, शहडोल और आसपास के इलाकों में आशिकाने रसूल में काफी जोशो-खरोश और दीनी जज़्बा देखने को मिल रहा है। इज्तिमा को कामयाब बनाने के लिए आयोजन की तैयारी अपने उरूजो-खुरूज पर है, जोरो-शोरो से तैयारियां लगी हुई हैं और दावते इस्लामी के जिम्मेदारान व इस्लामी भाई दिन-रात मेहनत में लगे हुए हैं। यह सुन्नतों भरा अज़ीमुश्शान इज्तिमा 27 सितम्बर, बरोज़ इतवार, बाद नमाज़-ए-इशा रात 9:00 बजे से 11:30 बजे तक धनपुरी के मशहूर इमामबाड़ा मैदान में मुनाकिद होने जा रहा है। इज्तिमा के लिए इमामबाड़ा मैदान में शानदार स्टेज, बेहतरीन लाइटिंग, आला साउंड सिस्टम, ठंडे पानी, वुज़ू और बैठने का माकूल और उम्दा इन्तजाम किया जा रहा है।

मुख्य मुकर्रिर - इस मुबारक इज्तिमा में दावते इस्लामी इंडिया की मरकज़ी शख्सियत,  रुक्न-ए-हिन्द मुशावरत और अजमेर रीजन के निगरान जनाब हाजी अमजद अत्तारी साहब  बतौर खुसूसी मुकर्रिर तशरीफ ला रहे हैं। आप अपने ईमान अफरोज़ बयान से आशिकाने गौसे आज़म को फैज़याब करेंगे।

आपके बयान में ग्यारहवीं शरीफ़ की अज़मतो-फज़ीलत, हुज़ूर सैय्यदना गौसे पाक रज़ियल्लाहु अन्हु की हयातो-सीरत और सुन्नतों पर अमल करने की अहमियत पर रोशनी डाली जाएगी। बयान के आखिर में उम्मते मुस्लिमा की इस्लाह, मुल्क में अमनो-अमान और तमाम बीमारों की शिफायाबी के लिए खुसूसी दुआ फरमाई जाएगी।

इन्तजामिया कमेटी की पुरखुलूस अपील -दावते इस्लामी धनपुरी काबीना की इन्तजामिया कमेटी ने धनपुरी, बुढार, अमलाई, शहडोल अनूपपुर आसपास के सभी आशिकाने रसूल से गुजारिश की है कि इस मुबारक इज्तिमा में अपने दोस्तों व अहबाब के साथ कसीर तादाद में शिरकत फरमाकर दीनो-दुनिया की बेशुमार बरकतें हासिल करें।

विशेष नोट- यह सुन्नतों भरा इज्तिमा सिर्फ मर्द हज़रात (इस्लामी भाइयों) के लिए है।

रिपोर्ट- आपसे गुजारिश है इज्तिमा में तशरीफ लाएं और सवाबे दारैन हासिल करें।

Post a Comment

0 Comments